फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The Shikari Kali Mata approach road should be repaired

Rampur Bushahar News: लटका सड़क का काम, जंग खा रही जेसीबी

Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
The Shikari Kali Mata approach road should be repaired
रामपुर की सनेई शिकारी काली माता मंदिर संपर्क सड़क पर खड़ी जेसीबी मशीन। संवाद 
शरद नवरात्र से पहले शिकारी काली माता संपर्क सड़क को दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की अनदेखी पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की उठाई मांग
आठ माह से सड़क पर जंग खा रही विभाग की जेसीबी मशीन
शरद नवरात्र से पहले शिकारी काली माता संपर्क सड़क को दुरुस्त किया जाए
लटका सड़क का काम, जंग खा रही जेसीबी
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा (रामपुर बुशहर)। नोगवैली में नौ हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकारी काली माता मंदिर को जाने वाली सनेई-शिकारी मंदिर संपर्क सड़क की हालत खस्ता है। सड़क सुधारने के लिए लगाई गई जेसीबी चालक के अभाव में पिछले आठ माह से मौके पर ही खड़ी है और अब जंग खाने लगी है। इससे सड़क का काम अधर में लटक गया है और मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने शरद नवरात्र से पहले लोक निर्माण विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की मांग उठाई है। पिछले दो-तीन वर्षों से भारी बरसात के कारण सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हालांकि, स्थानीय विधायक नंद लाल ने परशुराम मंदिर समिति के पदाधिकारियों के आग्रह पर जनवरी में एक लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग को जारी कर सड़क की हालत सुधारने के आदेश दिए थे। विभाग ने मौके पर जेसीबी तैनात कर कुछ समय तक युद्ध स्तर पर काम भी शुरू किया, लेकिन इसी दौरान जेसीबी चालक सेवानिवृत्त हो गया। इसके बाद विभाग मशीन चलाने के लिए नए चालक की तैनाती नहीं कर पाया। आठ महीने बीतने के बाद भी जेसीबी मौके पर खड़ी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मशीनरी के इस तरह खड़े रहने से सरकार और विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। लोगों ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मामले का कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में सड़कों की मरम्मत के लिए मशीनरी की अधिक आवश्यकता रहती है, ऐसे में जेसीबी का लंबे समय तक खड़ा रहना विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। परशुराम मंदिर समिति के प्रधान खेल चंद नेगी, महासचिव जीएल डमालू, उपप्रधान गौरी दत्त नेगी और कोषाध्यक्ष दुर्गा दत्त शर्मा ने बताया कि शिकारी माता मंदिर सड़क के अधूरे पड़े कार्य और क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर मंदिर समिति का प्रतिनिधिमंडल जल्द शिमला में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल सड़क के लिए बजट उपलब्ध करवाने की मांग भी उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article