{"_id":"6a9aa1d49d0e1982c60cedb2","slug":"video-video-rampur-region-echoes-with-chants-of-jai-shri-krishna-devotees-flock-to-temples-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा रामपुर क्षेत्र, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा रामपुर क्षेत्र, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
श्री ठाकुर सत्यनारायण मंदिर न्यास रामपुर में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए रामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के समक्ष शीश नवाकर सुख-समृद्धि की कामना की। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया। श्रद्धालुओं में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मंदिर में भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समूचा क्षेत्र श्री कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। छोटे बच्चे श्री कृष्ण की वेशभूषा पहनाकर नाचते नजर आए। भगवान के जन्म के समय विशेष पूजा-अर्चना की गई। कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का पंचामृत, दूध, दही, शहद, शक्कर और गंगाजल से अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाकर माखन-मिश्री सहित विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए गए। मंदिर परिसर में विशेष साफ-सफाई के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। श्री ठाकुर सत्य नारायण मंदिर ट्रस्ट के सचिव विनय शर्मा ने बताया कि सनातन धर्म में जन्माष्टमी का विशेष महत्व है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। शाम 8:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।