फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Video: CM Sukhu interacted with students at a school in Rampur Bushahr.

वीडियो: सीएम सुक्खू ने रामपुर बुशहर स्कूल में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

Sat, 03 Oct 2026 07:48 PM IST
Subhash Chandra सुभाष चंद्र
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:48 PM IST
Video: CM Sukhu interacted with students at a school in Rampur Bushahr.
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर बुशहर में विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षा, पर्यटन, सामाजिक समानता, शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूूटी और नशे सहित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे व अपनी मांगें भी रखीं। एक छात्रा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रचौली के भवन निर्माण का आग्रह किया। छात्रा ने बताया कि विद्यालय वर्तमान में दो स्थानों पर संचालित हो रहा है तथा एक स्थान पर पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, जहां विद्यालय भवन का निर्माण किया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने मांग को स्वीकार करते हुए विद्यालय भवन निर्माण के लिए दो करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि भवन निर्माण के लिए इससे अधिक धनराशि की आवश्यकता होगी तो राज्य सरकार अतिरिक्त धनराशि भी उपलब्ध करवाएगी। एक अन्य छात्रा ने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि उन्होंने राजनीति को ही देश सेवा का माध्यम क्यों चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राजनीति के माध्यम से देश सेवा कर रहे हैं। व्यक्ति को उसी क्षेत्र में कार्य करना चाहिए, जिसमें उसकी रुचि हो। उन्होंने बताया कि छात्र जीवन से ही उनकी रुचि राजनीति में रही है और राजनीति भी जनसेवा का एक माध्यम है। एक विद्यार्थी ने सवाल किया कि यदि वह राजनीति में नहीं होते तो क्या करते। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह खेती-बाड़ी करते। समाज में बढ़ती अमीर-गरीब की खाई से जुड़े सवाल पर मुख्यमंत्री ने इसे चिंतनीय विषय बताया। उन्होंने कहा कि समाज में समानता आवश्यक है और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। एक अन्य विद्यार्थी ने मुख्यमंत्री से उनके पसंदीदा भोजन के बारे में पूछा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें हिमाचल के पारंपरिक स्थानीय व्यंजन पसंद हैं और सिड्डू उनका पसंदीदा व्यंजन है। एक विद्यार्थी ने पूछा कि क्या उन्होंने छात्र जीवन में कभी मुख्यमंत्री बनने के बारे में सोचा था। इस सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यक्ति जिस दिशा में कर्म और मेहनत करता है, उसी दिशा में रास्ते बनते जाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। एक विद्यार्थी ने रामपुर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तन हो रहा है। राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण संस्थानों के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। छात्रों ने स्कूलों में शिक्षकों को लंबे समय तक गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने की ओर भी मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित किया और अवगत करवाया कि इससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में सुधार कर रही है और प्रयास किया जा रहा है कि शिक्षकों की गैर-शैक्षणिक ड्यूूटी को कम किया जाए ताकि वे विद्यार्थियों को अधिक समय दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

थाने की हवालात में गांजा तस्कर ने लगाई फांसी, पैनल से होगा पोस्टमार्टम

03 Oct 2026

कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी

03 Oct 2026

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का धरना, मांगों को लेकर जताया विरोध

03 Oct 2026

डॉ. शरदेन्दु कुमार त्रिपाठी ने दाखिल किया पर्चा

03 Oct 2026

Video: भाजपा से बगावत के बाद संजयन त्रिपाठी ने थामा सपा का दामन, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता

03 Oct 2026
विज्ञापन

Video: अखिलेश यादव को पोस्टरों के जरिए धर्म संसद का न्योता

03 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-29 स्थित साईं मंदिर से निकली विशाल रथ यात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: कुलपति को ज्ञापन देने के लिए कॉलेज गेट पर एबीवीपी का प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

03 Oct 2026

धर्म संसद से पहले अखिलेश यादव को पोस्टर के जरिए आमंत्रण

03 Oct 2026

भाजपा ने खरीदा नौंवा पर्चा, बढ़े सपा में सेंधमारी के आसार

03 Oct 2026

गाजियाबाद: फ्लैटों के रजिस्ट्री की मांग को लेकर सोसायटी निवासियों ने धरना प्रदर्शन किया

03 Oct 2026

चंडीगढ़ सेक्टर-49 में फूड सेफ्टी टीम ने मोबाइल लैब से की खाद्य पदार्थों की जांच, काफी संख्या में पहुंचे लोग

लखनऊ के फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को विधायक नीरज बोरा ने नाव से पहुंचाई राहत सामग्री

03 Oct 2026

लखनऊ में छज्जे से कूदकर भागा नकाबपोश चोर, 10 लाख के जेवर और 1.10 लाख नकदी की पार

03 Oct 2026

वीडियो: वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार हुआ मनाली, दो दिन में पहुंचे चार हजार से अधिक पर्यटक वाहन

03 Oct 2026

कुल्लू: हरिपुर मैदान में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी: पांच हजार रुपये में 24 घंटे की ड्यूटी, कैसे चलेगा घर, पंप ऑपरेटरों ने किया प्रदर्शन

03 Oct 2026

कानपुर देहात: घायल युवक को चौकी में बैठाने पर भड़के ग्रामीण

03 Oct 2026

Video: गोमती नगर बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में जिला बैडमिंटन प्रतियोगिता

03 Oct 2026

Video: डीएवी कॉलेज परिसर में होगी भगवत कथा, राधा रमण सेवा समिति ने की प्रेस वार्ता

03 Oct 2026

कार के अंदर मिला रिटायर्ड इंजीनियर का शव

03 Oct 2026

नोएडा: स्पायरा बिल्डिंग की बालकनी से कूदकर युवक ने दी जान, वीडियो वायरल

03 Oct 2026

बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर लेखपालों ने जताया विरोध

03 Oct 2026

गोंडा में आंधी बारिश के बाद बिजली सप्लाई बाधित, मुख्य अभियंता ने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने की अपील की

03 Oct 2026

वीडियो: विंटर सीजन से पहले कुल्लू में सैलानियों का सैलाब, सड़कें जाम

03 Oct 2026

सोते समय सांप के डसने से बच्ची की मौत

03 Oct 2026

गोंडा में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

03 Oct 2026

अंबेडकरनगर में मांगों को लेकर लेखपालों का प्रदर्शन, संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार

03 Oct 2026

'वोट चोरी' के मुद्दे पर अंबेडकरनगर में कांग्रेस चलाएगी अभियान

03 Oct 2026

अलीगढ़ केशव सेवा धाम समिति के वार्षिकोत्सव में वृंदावन के श्री आनंतवीर दास महाराज का संबोधन

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed