{"_id":"6af98fe880cff56b9f05fed2","slug":"video-tribal-pride-day-celebration-munseling-school-rangrik-kaza-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"काजा के मुंसलिंग स्कूल रंगरिक में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजा के मुंसलिंग स्कूल रंगरिक में धूमधाम से मनाया जनजातीय गौरव दिवस, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 04:26 PM IST
Link Copied
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रविवार को मुंसलिंग स्कूल रंगरिक में खंड स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और विरासत को संरक्षित रखने का संदेश दिया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार काजा धर्मपाल नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तहसीलदार धर्मपाल नेगी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने मात्र 25 वर्ष की आयु में जनजातीय समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उनके साहस, बलिदान और नेतृत्व क्षमता ने समाज को नई दिशा देने का काम किया।
उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का योगदान देश की एकता और स्वतंत्रता की नींव मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण रहा है। उनका जीवन आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
धर्मपाल नेगी ने युवा पीढ़ी से अपनी पारंपरिक जनजातीय संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन और वेशभूषा को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत पर गर्व करना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक इसे पहुंचाने के प्रयास करने चाहिए।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मुंसलिंग स्कूल प्रबंधन को बधाई भी दी।
समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने जनजातीय संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पारंपरिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की।
इससे पूर्व खुरिक पंचायत के प्रधान संजीव कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने धर्मपाल नेगी को पारंपरिक छुबा और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, नोडल अधिकारी अमर सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुंसलिंग स्कूल रंगरिक के अध्यक्ष टशी नमज्ञाल लामा, जन शिक्षण संस्थान लाहौल-स्पीति के निदेशक बिंदु बोध, किन्नौर की पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष टशी यंगचेन, उपप्रधान केटी बोध, विभिन्न विभागों के अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।