{"_id":"6a8ec0001b2904badd0e8cfe","slug":"video-sudama-mehta-stated-that-if-the-pensioners-demands-are-not-met-the-2027-elections-will-prove-costly-for-the-government-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: सुदामा मेहता बोले- पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की तो 2027 के चुनाव सरकार पर पड़ेंगे भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: सुदामा मेहता बोले- पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की तो 2027 के चुनाव सरकार पर पड़ेंगे भारी
यदि सरकार जल्द पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं करेगी तो आगामी चुनाव में सरकार को पेंशनरों का साथ नहीं मिलेगा। सरकार को 2027 के चुनावी परिणाम भुगतने होंगे। लंबे समय से पेंशनर सरकार के समक्ष अपनी मांगें उठाते आए हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह बात बुधवार को आयोजित बैठक में अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने कही। पेंशनर कल्याण संघ खंड रामपुर की बैठक संघ के अध्यक्ष सुदामा राम मेहता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित वित्तीय लाभ और अन्य मांगों का समाधान न होने पर प्रदेश सरकार के प्रति रोष जताया संघ ने प्रदेश सरकार से लंबित वित्तीय लाभों सहित अन्य मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। इस मौके पर महासचिव कृष्ण कुमार शर्मा, बीआर भंडारी, दीवान चौहान और मोहन लाल सहित कई अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।