{"_id":"6aad20a08c99dba3f0062c82","slug":"venus-school-stood-first-in-kabaddi-and-samej-school-stood-first-in-kho-kho-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-170066-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: कबड्डी में वीनस स्कूल और खो-खो में समेज स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: कबड्डी में वीनस स्कूल और खो-खो में समेज स्कूल रहा प्रथम
विज्ञापन
शहीद डोला राम विद्यालय नित्थर में आयोजित खंड स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में व
कबड्डी में वीनस स्कूल और खो-खो में समेज स्कूल रहा प्रथम
. नित्थर में आयोजित खंड स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)।
शहीद डोला राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नित्थर में तीन दिवसीय खंड स्तरीय छात्र वर्ग अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता में खंड विकास निरमंड के 22 स्कूलों के 335 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। समापन समारोह में नित्थर पंचायत के प्रधान प्रवीण कुमार बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने मुख्य अतिथि का टोपी पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने सभी को प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कबड्डी प्रतियोगिता में वीनस पब्लिक स्कूल नित्थर प्रथम और शहीद डोला राम स्कूल नित्थर द्वितीय रहा। वॉलीबॉल में समेज स्कूल और डीम को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला। खो-खो में समेज स्कूल ने प्रथम और डीम स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। बैडमिंटन में समेज प्रथम और देउगी स्कूल ने द्वितीय स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताओं से बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए महिला मंडल चेबड़ी, झल्ली, गाड़, पढ़ौर, शरटी, जिज्ञासा फाउंडेशन नित्थर, बीएमडी स्पोर्ट्स क्लब नित्थर, युवक मंडल चेबड़ी के सहयोग पर आभार जताया। इस मौके पर देहरा पंचायत प्रधान अनीता ठाकुर, बीडीसी सदस्य नित्थर, देहरा सुरेंद्र पाल, उपप्रधान नित्थर कुकू ठाकुर, उपप्रधान देहरा ओमप्रकाश और देहरा और नित्थर पंचायत के वार्ड सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।