{"_id":"6acb58409de0bde96d07c18d","slug":"video-shraikoti-mata-temple-navratri-devotees-rampur-bushahr-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित श्राईकोटी माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
Ankesh Dogra
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:04 PM IST
Link Copied
नवरात्र के पहले दिन रविवार को रामपुर बुशहर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की खूब रौनक रही। छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, महिलाओं ने भजन-कीर्तन कर पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
रामपुर उपमंडल की 12/20 घाटी में करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित ऐतिहासिक श्राईकोटी माता मंदिर में पहले नवरात्र पर सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। दूर-दूर से आए भक्तों ने माता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
इस दौरान महिलाओं ने भजन-कीर्तन किया और माता की भक्ति में लीन नजर आईं। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आयोजित भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिससे दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध होगा।
वहीं, श्री महिष मर्दिनी महालक्ष्मी मंदिर, खोपड़ी में भी पहले नवरात्र पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
नवरात्र के पहले दिन रामपुर बुशहर और आसपास के मंदिरों में श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी आवाजाही रही। पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे के आयोजनों से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी नवरात्र के दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।