{"_id":"6af97b459e9129476204bb8e","slug":"video-rao-dhan-singh-congress-rampur-byelection-candidate-selection-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"राव धन सिंह बोले- रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस उतारेगी जीत का दावा, प्रत्याशी चयन पर वीरभद्र परिवार से भी होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राव धन सिंह बोले- रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस उतारेगी जीत का दावा, प्रत्याशी चयन पर वीरभद्र परिवार से भी होगी चर्चा
Ankesh Dogra
Updated Sun, 15 Nov 2026 02:58 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश में संभावित राजनीतिक घटनाक्रम के बीच रामपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियों और प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पर चर्चा शुरू कर दी है। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक राव धन सिंह ने कहा कि यदि रामपुर में उपचुनाव होता है तो कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी जीत हासिल करेगा। उन्होंने प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी का दावा किया।
राव धन सिंह ने कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का हमेशा से प्रभाव रहा है। ऐसे में यहां से कांग्रेस प्रत्याशी के चयन को लेकर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्याशी का नाम तय करने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और वीरभद्र सिंह के परिवार के साथ चर्चा की जाएगी। सभी की राय लेने और आपसी विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी उम्मीदवार के नाम पर अंतिम निर्णय लेगी।
राव धन सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब एक साल से भी कम समय शेष रह गया है। उन्होंने आशंका जताई कि भाजपा चुनाव से पहले परिसीमन (डिलिमिटेशन) करवाने की कोशिश कर सकती है।
उन्होंने प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों का भी उल्लेख किया। रामपुर में संभावित उपचुनाव को लेकर उनके बयान से क्षेत्र की राजनीति में प्रत्याशी चयन और आगामी राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा तेज होने की संभावना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।