{"_id":"6af990524cd4fdd9b70a781b","slug":"event-held-in-reckong-peo-to-mark-tribal-pride-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-174936-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लें युवा : सोनाक्षी सिंह तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लें युवा : सोनाक्षी सिंह तोमर
विज्ञापन
किन्नौर की शुदारंग पंचायत घर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती समारोह में संबो
विज्ञापन
रिकांगपिओ में जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
. जनजातीय समुदाय के उत्थान में उनके योगदान को किया याद
संवाद न्यूज़ एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को रिकांगपिओ और शुदारंग में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने दिवंगत बिरसा मुंडा के जनजातीय समुदाय के अधिकारों और कल्याण के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उपायुक्त ने कार्यालय परिसर के सम्मेलन कक्ष में वर्चुअल माध्यम से महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय समारोह में भाग लिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना संबोधन दिया। उपायुक्त ने सम्मेलन कक्ष में उपस्थित अधिकारियों को जिले में जनजातीय विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए, ताकि समावेशी और प्रगतिशील समाज का निर्माण हो सके। इसके बाद उपायुक्त सोनाक्षी सिंह तोमर ने कल्पा विकास खंड की ग्राम पंचायत शुदारंग के पंचायत घर में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने स्थानीय लोगों, विशेषकर युवाओं से आह्वान किया कि वे बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण और चुनौतीपूर्ण जीवन से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के भूमि अधिकारों, स्थानीय संसाधनों पर हक और समुदाय के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। उपायुक्त ने नशामुक्त समाज के निर्माण पर भी जोर देते हुए युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ समाज और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में आईटीडीपी के परियोजना अधिकारी घनश्याम कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी, जिला उद्योग विभाग के महाप्रबंधक गुरु लाल नेगी, उपनिदेशक उद्यान डॉ. शमशेर सिंह डेहरू, जिला कार्यक्रम अधिकारी जय कुमार गुप्ता सहित स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

किन्नौर की शुदारंग पंचायत घर में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस एवं बिरसा मुंडा जयंती समारोह में संबो
