Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Nichar school joins the ranks of the country's top five Eklavya schools

Rampur Bushahar News: देश के शीर्ष पांच एकलव्य विद्यालयों में शामिल हुआ निचार विद्यालय

Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
. राष्ट्रीय प्रदर्शन सूचकांक 2025-26 में हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन

. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानाचार्या गीतांजलि भूषण को किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
भावानगर (किन्नौर)। पीएमश्री एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय निचार ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय ने राष्ट्रीय प्रदर्शन सूचकांक ढांचा 2025-26 के तहत देश के शीर्ष पांच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से न केवल निचार और किन्नौर, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का गौरव बढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए 12 नवंबर को जनजातीय गौरव पखवाड़े के अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्रालय की ओर से राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में विद्यालय की प्रधानाचार्या गीतांजलि भूषण को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त सोनाक्षी तोमर और अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चंद शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देश के विभिन्न एकलव्य विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को भी राष्ट्रपति से संवाद करने का अवसर मिला। इनमें भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थी शामिल रहे। विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक यात्रा, संघर्ष और अनुभव साझा किए। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह उपलब्धि शिक्षकों, प्रशासनिक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों, समर्पण और निरंतर मेहनत का परिणाम है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन का मार्गदर्शन एवं सहयोग भी विद्यालय की प्रगति में अहम रहा है। भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में स्थित विद्यालय का देश के शीर्ष पांच संस्थानों में जगह बनाना विशेष उपलब्धि है। इससे विद्यालय परिवार को भविष्य में शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article