{"_id":"6ae0a4f0f4d0d3c1cf0d6ed4","slug":"video-rampur-youth-congress-will-protest-in-delhi-on-november-1-against-vote-theft-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में 1 नवंबर को हल्ला बोलेगी युवा कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में 1 नवंबर को हल्ला बोलेगी युवा कांग्रेस
रामपुर बुशहर। रामपुर युवा कांग्रेस की समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक मंगलवार को रामपुर सर्किट हाउस में हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी डॉ. शेष नारायण ओझा ने की। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं से जुड़े मुद्दों और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई।
बैठक में हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, महासचिव अंकुर शर्मा और आनी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। मतदाता सूचियों से कथित तौर पर अवैध रूप से नाम हटाए जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया गया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे वोट चोरी का मामला बताते हुए इसके खिलाफ आवाज बुलंद करने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाले विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। इसके साथ ही विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. शेष नारायण ओझा ने कहा कि देश का युवा बदलाव की राह देख रहा है और युवा कांग्रेस युवाओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और युवाओं के बीच सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया।वहीं हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रदेश सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की अपील की। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर भार्गव अग्रवाल, राहुल, कुशल शर्मा, लक्ष्य ठाकुर सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।