{"_id":"6ae08b19314989629906f03a","slug":"video-badminton-tournament-has-commenced-in-rampur-on-the-occasion-of-the-international-lavi-fair-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य पर रामपुर में बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में पदम स्कूल रामपुर के सभागार में मंगलवार को बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन ने किया। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रामपुर एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्त ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पुरुषों के लिए पांच आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इनमें अंडर-19 में 32 टीमें भाग ले रही हैं। 19 से 30 वर्ष में 12 टीमें, 30 से 40 वर्ष में 10 टीमें, 40 से 50 वर्ष में 12 टीमें और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 टीमें अपना खेल प्रदर्शन करेंगी। राजेश गुप्ता ने कहा कि प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, आनी, निरमंड और किन्नौर क्षेत्र के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने और खेल आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। आयोजकों ने खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। कहा कि 30 अक्तूबर को बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।