फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   rampur ashwa pradarshani chamurthi horse lavi mela november 2026

रामपुर में 1 नवंबर से सजेगी अश्व प्रदर्शनी, चामुर्थी घोड़े होंगे आकर्षण का केंद्र

Sun, 25 Oct 2026 04:15 PM IST
Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 25 Oct 2026 04:15 PM IST
rampur ashwa pradarshani chamurthi horse lavi mela november 2026
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले से पहले रामपुर बुशहर के पाटबंगला मैदान में 1 नवंबर से अश्व प्रदर्शनी का आगाज होगा। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में शीत मरुस्थल के जहाज के नाम से प्रसिद्ध चामुर्थी घोड़ों के दीदार होंगे। इसके अलावा घुड़दौड़ और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। लवी मेला समिति और हिमाचल प्रदेश पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 से 3 नवंबर तक आयोजित होने वाली इस प्रदर्शनी में शिमला, कुल्लू, किन्नौर सहित उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के अश्वपालकों के भाग लेने की उम्मीद है। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट नस्ल के घोड़ों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके माध्यम से अश्वपालकों को अपनी पशुधन संपदा दिखाने और दूसरे क्षेत्रों के पालकों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले अश्वपालकों के लिए 1 और 2 नवंबर को पंजीकरण किया जाएगा। वहीं, 3 नवंबर को विभिन्न गतिविधियां आयोजित होंगी। इनमें घुड़दौड़ और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता प्रमुख रहेंगी। इन प्रतियोगिताओं को देखने के लिए स्थानीय लोगों और मेले में पहुंचने वाले दर्शकों में उत्साह रहने की उम्मीद है। चामुर्थी घोड़ा हिमाचल के ऊंचाई वाले और शीत मरुस्थलीय क्षेत्रों की पहचान माना जाता है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों में उपयोगी इस नस्ल के घोड़ों को देखने के लिए अश्व प्रेमियों की खास दिलचस्पी रहती है। प्रदर्शनी में इनके साथ अन्य उत्कृष्ट नस्लों के घोड़ों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। अश्व प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल घोड़ों का प्रदर्शन करना नहीं, बल्कि पारंपरिक अश्व संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। पशुपालन विभाग की ओर से अश्वपालकों को बेहतर रखरखाव, प्रजनन, नस्ल सुधार, स्वास्थ्य और आधुनिक प्रबंधन तकनीकों के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जाएगा। इस आयोजन से विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले अश्वपालकों को अपने अनुभव साझा करने और अश्वपालन से जुड़ी नई जानकारियां हासिल करने का अवसर मिलेगा। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक आयोजनों के लिए जाना जाता है। अश्व प्रदर्शनी भी मेले का प्रमुख आकर्षण रहती है। पिछले वर्ष आयोजित प्रदर्शनी में 282 अश्व पहुंचे थे। इस बार भी प्रदेश और पड़ोसी राज्यों के अश्वपालकों की भागीदारी रहने की उम्मीद है। पशुपालन विभाग के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अनिल चौहान ने बताया कि अश्व प्रदर्शनी की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों के अश्वपालकों से इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उरई मेडिकल कॉलेज में छात्राओं की रैगिंग का दूसरा वीडियो वायरल

25 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली में कार और बस की भिड़ंत, अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

25 Oct 2026

बदायूं: मैराथन में पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, सीओ सिटी ने दिखाई हरी झंडी; देखें वीडियो

25 Oct 2026

फरीदकोट के गांव पक्का में नशे की बिक्री को लेकर पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन, एक युवक के वायरल वीडियो पर एक्शन में आई पुलिस

कानपुर: एचबीटीयू मैदान पर क्रिकेट का रोमांच: केसीए-ए की धमाकेदार जीत, उत्कर्ष-कृष्णा ने खेली बेहतरीन पारियां

25 Oct 2026
विज्ञापन

बठिंडा में नर्सिंग कॉलोनी में दीवारों पर शरारती तत्वों ने लिखा चिट्टा ही चिट्टा, लोगों ने उठाए सवाल

मलोया कॉलोनी में 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा: बदायूं के 24 केंद्रों पर पीईटी का आयोजन, 9816 अभ्यर्थी हैं पंजीकृत

25 Oct 2026

जापान में तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटे हरियाणा के खिलाड़ियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर स्वागत

लुधियाना: कैलाश नगर में देसी घी की फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 675 किलोग्राम एक्सपायरी घी नष्ट

25 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में रात को हुई बारिश से अनाज मंडियों के हालात हुए बदहाल, थानेसर अनाज मंडी बनी रही तालाब

25 Oct 2026

VIDEO: सहारा स्टेट क्रिकेट स्टेडियम में मोहन सिंह बिष्ट स्मृति तृतीय टी10 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

25 Oct 2026

फर्रुखाबाद में 22 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी परीक्षा, गेट पर सघन तलाशी के बाद मिला प्रवेश

25 Oct 2026

हमीरपुर में पीईटी परीक्षा आज, केंद्रों के बाहर सुबह से जुटे अभ्यर्थी, दो पालियों में होगा एग्जाम

25 Oct 2026

VIDEO: पुराने डीएम कार्यालय में सुरक्षित रखे पीईटी के प्रश्नपत्र, परीक्षा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

25 Oct 2026

बदायूं: शरद पूर्णिमा पर कछला घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

25 Oct 2026

नशेड़ी के हमले में महिला की मौत, चार घायल; VIDEO

25 Oct 2026

यूपी पीईटी परीक्षा: अंबेडकरनगर में डीएम ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह ने केंद्रों का किया निरीक्षण

25 Oct 2026

रायबरेली में 24 केंद्रों में पीईटी परीक्षा आयोजित, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

25 Oct 2026

उरई रैगिंग कांड: पांच मिनट के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, प्राचार्य बोले- कमेटी की रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई

25 Oct 2026

दिल्ली से हमीरपुर पहुंचीं वोल्वो बसों में बिना बिल का सामान पकड़ा, 80 हजार रुपये जुर्माना वसूला

कुलदीप शर्मा के नाम रही कुल्लू दशहरा की चौथी सांस्कृतिक संध्या, पुलिस और तत्वा बैंड ने भी मचाया धमाल

25 Oct 2026

झज्जर के बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेककर मांगी मन्नतें, चौदस मेले का समापन

पीएम मोदी के आगमन से पहले नमो घाट पर बढ़ाई गई सुरक्षा, VIDEO

25 Oct 2026

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत 31 अक्तूबर को बनारस से होगी रवाना; VIDEO

25 Oct 2026

अंबेडकरनगर में 23 केंद्रों पर पीईटी परीक्षा आयोजित, दो पालियों में 9,816 अभ्यर्थी होंगे शामिल

25 Oct 2026

यूपी PET परीक्षा में सख्त चेकिंग, लखनऊ में जूते उतरवाकर जांच; कलावा भी कटवाया

25 Oct 2026

लंबा इंतजार खत्म! विंध्य को मिली रेल कनेक्टिविटी की नई सौगात, चुरहट पहुंची मेमू ट्रेन; जानें कहां-कहां रुकेगी

25 Oct 2026

काशी के एयर शो को लेकर भारतीय सेना भी उत्साहित, जेट के अंदर से रोमांचक वीडियो

25 Oct 2026

दिवाली से पहले मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न!

25 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed