{"_id":"6aeb0752b8261791f70805ad","slug":"video-rampur-a-surge-of-devotion-witnessed-at-the-shrimad-bhagwat-katha-in-kumsu-temple-2026-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: कुमसू मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: कुमसू मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा आस्था का सैलाब
भड़ावली पंचायत के आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण मंदिर कुमसू में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कथा श्रवण के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। आचार्य भागवत भूषण महेंद्र मोहन शर्मा भगवान श्रीहरि विष्णु के विभिन्न अवतारों, भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं और भक्ति के महात्म्य का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर रहे हैं। धार्मिक अनुष्ठान में संगीत शिक्षक ईशान शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पंडित इंद्रदेव शर्मा, राजेश्वर शर्मा और खेमराज शर्मा भी आचार्य का सहयोग कर रहे हैं। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जीवन चौहान ने बताया कि आराध्य देवता साहिब नरेशर लक्ष्मी नारायण के सानिध्य में चल रहा धार्मिक अनुष्ठान वीरवार दोपहर पूर्णाहुति के साथ संपन्न होगा। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। उन्होंने आयोजन में ग्रामवासियों की ओर से मिल रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।