{"_id":"6b03dc48aa533318210d2cc3","slug":"video-nirmand-market-daily-traffic-jam-public-troubled-2026-11-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: निरमंड बाजार में रोजाना लग रहा जाम, आम जनता परेशान; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: निरमंड बाजार में रोजाना लग रहा जाम, आम जनता परेशान; यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
Ankesh Dogra
Updated Mon, 23 Nov 2026 11:55 AM IST
Link Copied
निरमंड बाजार में रोजाना लगने वाले जाम से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगने से वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जाम की समस्या अब स्थानीय लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाजार में जाम लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है। इसका सबसे अधिक खामियाजा स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं, यातायात व्यवस्था सुचारू न होने से बाजार में अव्यवस्था का माहौल बना रहता है।
लोगों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि निरमंड बाजार में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बाजार में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के साथ पार्किंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाए, ताकि लोगों को रोजाना लगने वाले जाम से राहत मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।