{"_id":"6acb5ecaa841acf42409e620","slug":"video-matreval-marathon-narayan-sports-festival-fit-india-message-2026-10-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर के मतरेवल में युवाओं ने लगाई मैराथन दौड़, नशे से दूर रहने और फिट रहने का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर के मतरेवल में युवाओं ने लगाई मैराथन दौड़, नशे से दूर रहने और फिट रहने का दिया संदेश
नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल के तहत रविवार को रामपुर बुशहर की भड़ावली पंचायत के मतरेवल में मैराथन का आयोजन किया गया। वन मंडल अधिकारी रामपुर गुरहर्ष सिंह ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतियोगिता में शिमला से पहुंचे खिलाड़ियों सहित रामपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों के बच्चों और युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतिभागियों ने दौड़ लगाकर फिट इंडिया और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।
आयोजक समिति के अध्यक्ष साहिल मेहता ने कहा कि मैराथन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं को अपनी ऊर्जा सकारात्मक गतिविधियों में लगाने का अवसर मिलता है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने और अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच मिलता है।
साहिल मेहता ने कहा कि ट्रेल रनिंग और मैराथन जैसी गतिविधियों के माध्यम से क्षेत्र में पर्यटन और साहसिक खेलों को भी प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं की खेलों में रुचि बढ़ाने के साथ क्षेत्र की पहचान को भी आगे बढ़ाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी गांव में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और उसे प्रदर्शित करने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
आयोजक समिति के अध्यक्ष साहिल मेहता ने मैराथन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अतिथियों, खिलाड़ियों, युवाओं और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल, बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा और दिग्विजय मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।