{"_id":"6ac8bfa9539fbe06650e6672","slug":"video-kinnaur-160-under-19-players-state-level-sports-competitions-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे किन्नौर के 160 खिलाड़ी, ट्रैक सूट और किट बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे किन्नौर के 160 खिलाड़ी, ट्रैक सूट और किट बांटी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 09 Oct 2026 03:49 PM IST
Link Copied
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में किन्नौर जिले के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पहले शुक्रवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्पा में अंडर-19 छात्र एवं छात्रा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट और खेल किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में दोनों वर्गों के करीब 160 खिलाड़ियों को खेल सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया।
इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। ट्रैक सूट और खेल किट मिलने से खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में किन्फेड फेडरेशन के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी, जिला सहकारी बैंक के निदेशक विक्रम सिंह नेगी, किन्फेड के उपाध्यक्ष राज नंद, उच्च शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप सिंह डोगरा, स्कूली क्रीड़ा संघ के सचिव पवन लॉक्टस और पूर्व जिला परिषद सदस्य हितेश नेगी विशेष रूप से मौजूद रहे।
किन्नौर के अंडर-19 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शिमला जिले के कुपवी में आयोजित होगी। वहीं, छात्राओं की मेजर खेल प्रतियोगिताएं सिरमौर जिले में और इंडोर खेल प्रतियोगिताएं हमीरपुर में आयोजित की जानी हैं।
खेल सामग्री मिलने के बाद खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने और जिले का नाम रोशन करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।