{"_id":"6878ab7df708d0ba480cbc75","slug":"video-himachal-martyr-pushpendra-negi-immersed-in-the-five-elements-last-rites-performed-with-military-honours-2025-07-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलिदानी पुष्पेंद्र नेगी को पत्नी ने सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई, बोलीं- हमेशा आप के नाम के साथ जिउंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलिदानी पुष्पेंद्र नेगी को पत्नी ने सैल्यूट कर दी अंतिम विदाई, बोलीं- हमेशा आप के नाम के साथ जिउंगी
हिमाचल प्रदेश के किन्नाैर जिले की सांगला तहसील की पंचायत थैमगारंग के बलिदानी नायक पुष्पेंद्र पुत्र महेंद्र नेगी का गुरुवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बलिदानी को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग माैजूद रहे। पत्नी कीर्ति नेगी ने सैल्यूट कर बलिदानी पति को अंतिम विदाई दी और बोली- हमेशा आप के नाम के साथ जिउंगी और अपने साथ किसी और का नाम नहीं जुड़ने दूंगी। इससे पहले पुष्पेंद्र की पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। बलिदानी पुष्पेद्र की पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पत्नी शव से लिपट गई और फूट-फूट कर रोने लगी। हर आंख नम हुई। पास खड़ा छह साल का बेटा सबको रोते हुए देख रहा था। वहीं इस दाैरान पूरा क्षेत्र नायक पुष्पेंद्र नेगी अमर रहे, भारत माता की जय... के नारों से गूंज उठा। जानकारी के अनुसार 29 साल के नायक पुष्पेंद्र 19 डोगरा रेजीमेंट में असम में ड्यूटी पर तैनात थे। अचानक तेज हवाओं के चलते पेड़ की टहनियों की चपेट में आने से बलिदान हो गए। पुष्पेंद्र की पार्थिव देह असम से दिल्ली और वहां से चंडीगढ़ लाई गई। इसके बाद चंडीगढ़ से सेना के वाहन से पैतृक गांव थैमगारंग पहुंचाया गया। पुष्पेंद्र अपने पीछे पिता महेंद्र, माता सरला, पत्नी कीर्ति नेगी और बेटे एतिक (छह साल और एक भाई परविंद्र को छोड़ गए ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।