फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Students were given information about careers.

Rampur Bushahar News: विद्यार्थियों को कॅरिअर की दी जानकारी

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about careers.
​रामपुर कॉलेज में आयोजित विशेष जागरूकता सेमिनार में उपस्थित विद्यार्थी : प्रबंधन
रामपुर कॉलेज में जागरूकता सेमिनार का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और विज्ञान विभाग की ओर से सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार का आयोजन बंसल एकेडमी के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में शोध के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें सीएसआईआर-यूजीसी नेट, जेआरएफ सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन देना रहा।

विद्यार्थियों को सीएसआईआर-यूजीसी नेट, उच्च शिक्षा में शोध के अवसर और कॅरिअर के बारे में जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी की रणनीति, उच्च शिक्षा में उपलब्ध शोध फेलोशिप और वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में करियर विकल्पों के बारे में बताया। कार्यक्रम का समन्वय कॅरिअर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. शिवाली ठाकुर ने किया। सेमिनार में एमएससी वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान और गणित के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed