{"_id":"6afd92020e00ce665e036163","slug":"video-experts-share-insights-on-himalayan-biodiversity-wildlife-conservation-and-climate-change-at-rampur-college-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: रामपुर कॉलेज में हिमालयी जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: रामपुर कॉलेज में हिमालयी जैव विविधता, वन्यजीव संरक्षण और जलवायु परिवर्तन पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी
जीबी पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वाइल्ड छात्र सम्मेलन का बुधवार को समापन हुआ। सम्मेलन के दूसरे दिन विभिन्न कार्यशालाओं, विशेषज्ञ व्याख्यानों, शोध प्रस्तुतियों, पोस्टर प्रदर्शनी और रचनात्मक वैज्ञानिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सम्मेलन के दौरान प्रमिति नेगी ने हिमालय के बारे में लिखना विषय पर कार्यशाला आयोजित कर शोध और परियोजना लेखन की बारीकियों से प्रतिभागियों को अवगत करवाया। दोपहर के सत्र में डॉ. प्रीति सैर्यन ने वैज्ञानिक अनुसंधान में परिकल्पना, पूर्वानुमान और प्रयोगों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर कार्यशाला आयोजित की। मनजोत कौर और तंजिन छोवी ने वन्यजीव निगरानी, वन्यजीव आबादी के आकलन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। सर्याण विज्ञान फाउंडेशन की निदेशक डॉ. प्रीति नेगी ने सम्मेलन की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने सम्मेलन के सफल आयोजन और समापन पर आयोजकों, संयोजकों, विशेषज्ञों और प्रतिभागियों को बधाई दी। सम्मेलन का आयोजन संयोजक डॉ. अनुराधा नेगी कनैन के समन्वय में किया गया। इस मौके पर पीटीए अध्यक्ष लोकराज ठाकुर, सदस्य ज्योति लाल सहानी, ओएसए अध्यक्ष राजेश गुप्ता और सह-संयोजक डॉ. आशा गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।