फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   CM Sukhu says 4,000 more teachers to be recruited; policy for outsourced staff coming soon.

रामपुर: सीएम सुक्खू बोले- चार हजार और शिक्षक होंगे नियुक्त, आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति जल्द

Sat, 03 Oct 2026 04:38 PM IST
Krishan Singh Krishan Singh
Updated Sat, 03 Oct 2026 04:38 PM IST
CM Sukhu says 4,000 more teachers to be recruited; policy for outsourced staff coming soon.
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक 10 हजार से अधिक शिक्षकों की भर्ती की गई है तथा आगामी छह माह में चार हजार और शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि गुणात्मक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 150 से अधिक सीबीएसई स्कूल खोले गए हैं। इन स्कूलों में लगभग दो हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है। इन स्कूलों में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उनके घर-द्वार के निकट बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध 300 विद्यालयों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया गया है और कांग्रेस सरकार के सत्ता में रहने तक इसे बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार एक नीति तैयार करने पर कार्य कर रही है, जिसे आने वाले समय में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करुणामूलक आधार पर रोजगार के पात्र मामलों में लगभग 70 प्रतिशत मामलों का समाधान करते हुए पात्र व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इसी माह अपना परिवार, सुखी परिवार योजना लागू करने जा रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता तथा पात्र परिवारों को 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने जनसभा में उपस्थित महिला मंडलों को सामान खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के तहत 15 लाभार्थियों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सुख आश्रय योजना के तहत तीन लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए तीन-तीन लाख रुपये तथा एक लाभार्थी को एक लाख रुपये की किस्त प्रदान की गई। इसी योजना के तहत एक अन्य लाभार्थी को 16 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर: गुरु की वडाली इलाके में नशे के खिलाफ अभियान, 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी रहे तैनात

03 Oct 2026

अमृतसर: सीएम मान से मुलाकात के बाद बाबा लखा सिंह नानकसर वाले पहुंचे श्री अकाल तख्त सचिवालय

03 Oct 2026

गुरुहरसहाए की मंडी पंजेके उताड़ मार्केट कमेटी के चेयरमैन बने जसवंत सिंह, गर्मजोशी से हुई ताजपोशी

वीडियो: चेकिंग के चलते नैनीताल रोड पर सन्नाटा, हल्द्वानी-रामनगर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार

03 Oct 2026

Video: सीतापुर में पंचायत मित्र के घर चोरों ने बोला धावा, एक सप्ताह में दो चोरियों से लोग परेशान

03 Oct 2026
विज्ञापन

Video: अमेठी में ट्रक की टक्कर से बूम टूटा, बिजली लाइन में फंसा; चार किलोमीटर तक लगा जाम

03 Oct 2026

Video: लासा के बाद अकड़रिया रोड पर पहुंचा बाढ़ का पानी, इटौंजा के गांवों में पहुंची एसडीआरएफ

03 Oct 2026
विज्ञापन

Video: ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने लगवाए जय श्रीराम के नारे

03 Oct 2026

मंडी: फोरलेन पर अज्ञात वाहन की टक्कर से प्रवासी की मौत, जमकर हंगामा, दो घंटे चक्का जाम

03 Oct 2026

वीडियो: लखीमपुर खीरी में उफनाते नाले में डूबा स्कूल वाहन, ग्रामीणों ने बचाई बच्चों की जान

03 Oct 2026

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराए बाइक सवार, दो गार्ड गंभीर घायल

03 Oct 2026

लखीमपुर खीरी कांड की पांचवीं बरसी पर चंडीगढ़ में किसानों का कैंडल मार्च

राजस्थान में 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, रातें हुईं ठंडी! मानसून की विदाई के बाद बदलेगा मौसम

03 Oct 2026

कानपुर: थाने के सामने उड़ती रहीं आदेशों की धज्जियां, गांधी जयंती पर खुलेआम बिकी शराब

03 Oct 2026

वीडियो: मनाली से पठानकोट जा रही बस बाशिंग में पलटी, छह यात्री घायल

03 Oct 2026

मौसम ने ली करवट, रातें ठंडी-दिन गर्म

03 Oct 2026

कानपुर के जाजमऊ में आवारा कुत्तों का खौफ, सिलाई कारीगर को सड़क पर पटककर नोंचा

03 Oct 2026

स्मार्ट बिजली मीटरों से सिम कार्ड चोरी की नहीं रुक रही वारदातें

Video: बख्शी का तालाब में नकब लगाकर चोरी, लाखों के गहने-नकदी पार

03 Oct 2026

Video: वर फ्रंट तक पहुंचा गोमती नदी का पानी, पर्यटकों के लिए प्रवेश बंद

03 Oct 2026

VIDEO: हाईवे पर पेट्रोल-डीजल की लूट, ड्रम-बाल्टियां लेकर दौड़े लोग; वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

03 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखिए ताजा अपडेट

03 Oct 2026

कानपुर: कांशीराम अस्पताल में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वास्थ्यकर्मियों ने किया श्रमदान

03 Oct 2026

सीहोर: आधी रात जूते-चप्पल की दुकान में लगी भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों के नुकसान की आशंका

03 Oct 2026

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: संस्कृत के संरक्षण को लेकर सरकार के सामने रखीं 10 सूत्रीय मांगें, गुरुकुल की मांग

03 Oct 2026

VIDEO: आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर-डंपर की भिड़ंत के बाद लगी आग, बाइक सवार भी चपेट में; 2 की मौत की आशंका

03 Oct 2026

गोंडा: सांड के हमले में आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

03 Oct 2026

उज्जैन: भांग का शृंगार कर गणेश और मोर पंख की माला से सजे बाबा महाकाल, भस्म रमाकर भक्तों को दिए दिव्य दर्शन

03 Oct 2026

ससुराल वालों से नेहा ने मांगा था दो साल का समय, एशिया में जीता सोना करनाल जिले के बहु ने एशियाई खेल में हॉकी प्रतियोगिता दिखाई दम

03 Oct 2026

VIDEO: लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के लिए इंडिया गठबंधन एकजुट

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed