{"_id":"6ae71115595a93c78a042c7c","slug":"video-chamurthi-horse-sold-for-rs-93000-at-rampur-lavi-fair-2026-11-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर में अश्व प्रदर्शनी का आगाज, 93 हजार रुपये में बिका चामुर्थी घोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में अश्व प्रदर्शनी का आगाज, 93 हजार रुपये में बिका चामुर्थी घोड़ा
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में रामपुर के पाटबंगला मैदान में रविवार को तीन दिवसीय अश्व प्रदर्शनी शुरू हो गई। अंतरराष्ट्रीय लवी मेला समिति और पशुपालन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रदर्शनी में पहले दिन से ही अश्व पालकों की आवाजाही शुरू हो गई है। विभिन्न क्षेत्रों से पालक अपने घोड़ों के साथ यहां पहुंच रहे हैं। आयोजन के दौरान अश्व पालकों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
अश्व प्रदर्शनी के पहले दिन घोड़ों की खरीद-फरोख्त लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान चामुर्थी नस्ल का एक घोड़ा 93 हजार रुपये में बिका। पहले दिन इस घोड़े के लिए सबसे अधिक बोली लगी।
घोड़े को लाहौल-स्पीति जिले के काजा क्षेत्र के कुंगरी गांव निवासी छेवांग टोपगे ने बेचा। उनके पिता का नाम समताप छोडू बताया गया है। वहीं, उत्तराखंड के गढ़वाल जिले के घराड़ा गांव निवासी नरेंद्र पंवार ने इसे खरीदा।
कार्यकारी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी ज्यूरी डॉ. अनिल चौहान ने बताया कि प्रदर्शनी के पहले दिन चामुर्थी घोड़े की खरीद 93 हजार रुपये में हुई है। उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन में घोड़ों की अलग-अलग नस्लों और उनकी विशेषताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है।
प्रदर्शनी का प्रमुख आकर्षण 3 नवंबर को आयोजित होने वाली घुड़दौड़ रहेगी। इसके लिए अश्व पालकों और घोड़ों की भागीदारी को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इस आयोजन के माध्यम से हिमाचल की पारंपरिक अश्व संस्कृति और पशुपालन से जुड़ी विरासत को प्रोत्साहन देने का प्रयास किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।