{"_id":"6b081f98aa87895a5503f5eb","slug":"video-annual-function-at-government-senior-secondary-school-lippa-dance-enthralled-the-audience-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रिकांगपिओ: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा में वार्षिक समारोह, नाटी ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकांगपिओ: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा में वार्षिक समारोह, नाटी ने बांधा समां
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लिप्पा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रधान ग्राम पंचायत लिप्पा अजय कुमार बोरिस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वहीं सेवानिवृत्त सैनिक देवेंद्र सिंह विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. अजीत कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा पाठशाला की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। समारोह में शैक्षणिक सत्र के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें छठी कक्षा से शिवांश शल्टु, सातवीं से सानिया नेगी, आठवीं से सौम्या नेगी, नौवीं से आरुषि नेगी, दसवीं से तनजिन नेगी, जमा एक से नवमीत काैर और जमा दो से भावना नेगी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में चंद्र सिंह, उपप्रधान पलदन छोइकी सिंगे, महिला कांग्रेस कमेटी पूह खंड की अध्यक्ष आशा कुमारी, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष इंदु किरण, विभिन्न वार्डों के पंच और एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्य भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।