{"_id":"6b07cde5b499963ff40ab9c4","slug":"lavi-fair-kinnauri-handicrafts-pattu-lingcha-prices-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी हस्तकला का जलवा, 40 हजार रुपये तक पहुंची पट्टू की कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौरी हस्तकला का जलवा, 40 हजार रुपये तक पहुंची पट्टू की कीमत
Thu, 26 Nov 2026 11:43 AM IST
Ankesh Dogra
ईशिका गौतम, रामपुर बुशहर।
ईशिका गौतम, रामपुर बुशहर।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Nov 2026 11:43 AM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में किन्नौर के पारंपरिक ऊनी वस्त्र और हस्तकला लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। हाथों से तैयार पट्टू की कीमत 13 हजार से 40 हजार रुपये और लिंगचा की कीमत 28 हजार रुपये तक है। पारंपरिक डिजाइन, ऊन की गुणवत्ता और बारीक बुनाई के कारण ये वस्त्र खास पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
लवी मेले में किन्नौरी शॉल की खरीदारी करती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में इस बार किन्नौर की पारंपरिक बुनाई और हस्तकला का खास आकर्षण देखने को मिल रहा है। रंग-बिरंगे डिजाइन, उम्दा ऊन और हाथों की बारीक कारीगरी से तैयार किन्नौरी वस्त्र खरीदारों को लुभा रहे हैं। इनकी कीमतें भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। मेले में एक पट्टू की कीमत 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है, जबकि लिंगचा 28 हजार रुपये तक बिक रहा है।
विज्ञापन
किन्नौरी वस्त्रों के स्टॉल पर लोग खरीदारी के साथ इनकी बुनाई और पारंपरिक डिजाइन के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। मेले में पट्टू 13 हजार से 40 हजार रुपये तक उपलब्ध है। इसके अलावा दोहड़ू की कीमत 16 हजार रुपये और पुरुषों के मफलर की कीमत 25 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
मफलर से शॉल तक, जानें पारंपरिक वस्त्रों के दाम
मेले में अन्य मफलरों की कीमत 1500 से 29 हजार रुपये तक है। एक डिजाइन वाली शॉल 6 हजार से 16 हजार रुपये और तीन डिजाइन वाली शॉल 12 हजार से 15 हजार रुपये तक उपलब्ध है। वहीं, लिंगचा 28 हजार रुपये तक बिक रहा है। पट्टी की कीमत 3 हजार रुपये और महिलाओं के स्टॉल की कीमत 600 से 4 हजार रुपये तक है।
ऊन की सफाई से बुनाई तक हाथों से तैयार होते हैं वस्त्र
मेले में आई कारोबारी सुनीता ने बताया कि किन्नौरी वस्त्रों की खासियत केवल इनके आकर्षक डिजाइन नहीं, बल्कि इन्हें तैयार करने में लगने वाली मेहनत भी है। भेड़-बकरियों की ऊन को साफ करने से लेकर पिंजाई, कताई, रंगाई और करघे पर बुनाई तक की पूरी प्रक्रिया हाथों से की जाती है। उन्होंने बताया कि पारंपरिक डिजाइन तैयार करने में कारीगरों को कई दिन से लेकर सप्ताहों तक मेहनत करनी पड़ती है। इसी श्रम और बारीक कारीगरी के कारण इनकी कीमत मशीनों से बने कपड़ों की तुलना में अधिक होती है।
किन्नौर की सांस्कृतिक विरासत को मिल रहा बाजार
किन्नौरी वस्त्र अपनी गुणवत्ता, पारंपरिक डिजाइन और बारीक कारीगरी के कारण अलग पहचान रखते हैं। लवी मेले में इनकी मांग से स्थानीय कारोबारियों और हस्तशिल्प से जुड़े कारीगरों को बाजार मिल रहा है। मेले के माध्यम से किन्नौर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पीढ़ियों से चली आ रही बुनाई कला को भी लोगों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है। पारंपरिक ऊनी वस्त्रों के स्टॉल इस कला और स्थानीय हुनर को करीब से जानने का माध्यम बन रहे हैं।