{"_id":"6a9e89d77f64fbb7e2026e75","slug":"video-aani-under-19-girls-block-level-sports-competition-17-schools-250-students-kullu-2026-09-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: आनी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 17 स्कूलों की 250 छात्राएं लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: आनी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, 17 स्कूलों की 250 छात्राएं लेंगी हिस्सा
Ankesh Dogra
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:24 PM IST
Link Copied
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला आनी में अंडर-19 छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पंचायत समिति आनी के अध्यक्ष सतपाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का मन मोह लिया। स्कूल प्रधानाचार्य जवाहर ठाकुर ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में क्षेत्र के 17 स्कूलों की करीब 250 छात्राएं भाग ले रही हैं। आने वाले दिनों में छात्राएं विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, बैडमिंटन और योग सहित विभिन्न खेलों के मुकाबले करवाए जाएंगे। इन प्रतियोगिताओं में छात्राओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने और बेहतर प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
मुख्य अतिथि सतपाल ठाकुर ने सभी प्रतिभागी छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच उपलब्ध करवाती हैं।
उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने छात्राओं से प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेने का आह्वान किया।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन की ओर से रखी गई विभिन्न समस्याओं को भी मुख्य अतिथि के समक्ष रखा गया। सतपाल ठाकुर ने इन समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में पंचायत समिति उपाध्यक्ष गंगा देवी, प्रधान बखनाओं चमन भारती, संजय ठाकुर, पीआई पंचायत जोगेंद्र शर्मा, आशीष ठाकुर, योगराज, पूनम गोस्वामी, एसएमसी अध्यक्ष चमन शर्मा, मधु शर्मा, पूर्ण ठाकुर, पप्पू सत्या, रणधीर ठाकुर, संजय मार्कंडेय, सुशील कुमार, खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता प्रभारी सहित विभिन्न स्कूलों के इंचार्ज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।