{"_id":"6760133ae5c8d5255d019e7f","slug":"students-did-educational-tour-of-bhimakali-temple-sarahan-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-126619-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: छात्रों ने बुशहर रियासत का इतिहास जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: छात्रों ने बुशहर रियासत का इतिहास जाना
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:16 PM IST
Link Copied
छात्रों ने भीमाकाली मंदिर सराहन का किया शैक्षणिक भ्रमण रामपुर बुशहर। गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय रामपुर के समाजशास्त्र विभाग ने छात्रों के लिए शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया। छात्रों ने ऐतिहासिक मंदिर भीमा काली सराहन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान मंदिर के पुजारी सोहनलाल ने छात्रों को बुशहर रियासत और मंदिर के इतिहास के बारे में जानकारी दी। छात्रों को संग्रहालय में रखी गई वस्तुओं से भी परिचित करवाया गया। उसके बाद छात्रों ने पंचायत सराहन के सदस्यों के साथ मिलकर बस स्टैंड के आसपास सफाई अभियान चलाया। सराहन के आसपास के दृश्यों का दृश्य अवलोकन किया। भ्रमण में विभाग के 51 छात्र-छात्राओं सहित विभाग की सहायक प्रो. जयंती माला और सहायक प्रो. संगीता नेगी ने भाग लिया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।