{"_id":"6ac9e5c7afb745646a08726a","slug":"video-video-jairam-thakur-interacted-with-students-at-the-international-youth-conference-in-mandi-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जयराम ठाकुर ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में विद्यार्थियों से किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जयराम ठाकुर ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन में विद्यार्थियों से किया संवाद
विकास योजनाओं में देरी और भ्रष्टाचार रोकने के लिए राजनीतिक नेतृत्व के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की जवाबदेही भी जरूरी है। योजनाओं की नियमित समीक्षा और पारदर्शिता से ही जनहित के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के इंडस ग्लोबल स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय युवा सम्मेलन के विशेष सत्र में कही। आईआईएमयूएन के सम्मेलन में जयराम ठाकुर ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि युवा नेतृत्व ही भविष्य की दिशा तय करेगा। राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, कृषि और पत्रकारिता सहित हर क्षेत्र में आज के युवा नेतृत्व करेंगे। इसके लिए जीवनभर सीखने की इच्छा और व्यावहारिक कौशल विकसित करना जरूरी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि औपचारिक शिक्षा ही सफलता का एकमात्र आधार नहीं है। नई चीजें सीखने और अपने कौशल को निखारने से व्यक्ति आगे बढ़ता है। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ जनसेवा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन मोटिवेशनल स्पीकर यथार्थ भारद्वाज ने किया। पद्मश्री नेक राम और पुरुषोत्तम शर्मा ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। स्कूल के चेयरमैन चंदन भाटिया और प्रधानाचार्य सोनिया पवार ने जयराम ठाकुर का स्वागत किया। इस दौरान परिसर में औषधीय पौधे भी रोपे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।