{"_id":"6b0c0d1c6d201ba8d10c8511","slug":"video-jogindernagar-over-100-meritorious-students-felicitated-at-dayanand-bharatiya-public-school-2026-11-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"जोगिंद्रनगर: दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल में 100 से अधिक मेधावियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिंद्रनगर: दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल में 100 से अधिक मेधावियों को किया सम्मानित
दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर में रविवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह गौरवशाली विरासत से स्वर्णिम भविष्य की ओर धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शैक्षणिक और खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 100 से अधिक विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सराहा गया।
आर्य समाज प्रतिनिधि सभा के प्रदेशाध्यक्ष प्रबोध चंद्र सूद ने मुख्य अतिथि और सभा के महासचिव प्रभात आनंद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। करीब पांच घंटे तक चले समारोह में स्कूल के विद्यार्थियों ने देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर आधारित लोकनृत्य प्रस्तुत किए। नन्हे विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने भी खूब तालियां बटोरीं। स्कूल के चेयरमैन विजय जम्वाल, पूर्व चेयरमैन ओम मरवाह और प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने विद्यालय की उपलब्धियों और करीब पांच दशक के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति की सदस्य शिवानी सूद, अशोक सूद, पूर्व प्रधानाचार्य कर्नल शोभा सिंह, समाजसेवी रमेश बंटा, रोटेरियन अजय ठाकुर, संजय शर्मा, पीसी महंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष संतोष कुमारी, पार्षद अनिता सहित स्कूल प्रबंधन के सदस्य और अभिभावक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।