{"_id":"6a97e3f6803001919c0540b9","slug":"video-video-hunger-strike-against-the-relocation-of-the-institute-from-jogindernagar-continues-for-the-14th-day-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: जोगिंद्रनगर से संस्थान स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: जोगिंद्रनगर से संस्थान स्थानांतरण के विरोध में भूख हड़ताल 14वें दिन भी जारी
जोगिंद्रनगर से आरसीएफसी संस्थान को सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना के विरोध में आरसीएफसी बचाओ संघर्ष समिति की क्रमिक भूख हड़ताल बुधवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गई। वहीं 7 सितंबर को प्रस्तावित जन आक्रोश महारैली की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं। बुधवार को भूख हड़ताल का मोर्चा ढेलू पंचायत के प्रधान हरनाम सिंह के नेतृत्व में सेवानिवृत्त लेक्चरर जीवन राम पालिया, शंभू राम पलिया और सरवण कुमार सहित अन्य लोगों ने संभाला। इस दौरान रोटेरियन अजय ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, कैप्टन चंद्र सिंह राणा, सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर और व्यापार मंडल अध्यक्ष भास्कर गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।अजय ठाकुर ने कहा कि आंदोलन से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं और सात सितंबर की महारैली में हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि जनता की एकता के कारण आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है और विभिन्न संगठनों के बीच बेहतर समन्वय बना है। पूर्व सैनिक लीग के पूर्व उपाध्यक्ष कैप्टन चंद्र सिंह राणा ने पूर्व सैनिकों और सैनिक परिवारों से महारैली में भाग लेने की अपील की। प्रधान हरनाम सिंह ने कहा कि ढेलू पंचायत से सैकड़ों लोग रैली में शामिल होंगे। संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरुशरण परमार ने कहा कि जब तक आरसीएफसी को जोगिंदरनगर में बहाल नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।