Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Video: Bhavna Thakur's entire family watched the match on a mobile phone in the fields and celebrated the victory.
{"_id":"6ab7a86082e7f337af063a54","slug":"video-video-bhavna-thakurs-entire-family-watched-the-match-on-a-mobile-phone-in-the-fields-and-celebrated-the-victory-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: भावना ठाकुर के पूरे परिवार ने खेत में मोबाइल पर देखा फाइनल मुकाबला, मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: भावना ठाकुर के पूरे परिवार ने खेत में मोबाइल पर देखा फाइनल मुकाबला, मनाया जीत का जश्न
एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई के लिए पसीना बहा रहा था। भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में लहसुन की बीजाई के लिए चले गए थे और काम के साथ मोबाइल फोन पर मैच का सीधा प्रसारण भी देख रहे थे। गांव के अन्य लोग भी खेतों में काम के साथ मैच देख रहे थे। जैसे ही भारतीय टीम ने ईरान को शिकस्त देकर जीत हासिल की तो पूरा परिवार खेतों में ही खुशी से झूम उठा। भावना के पिता प्रेम सिंह खेतों में ही नाच उठे और पूरे परिवार ने वहीं पर ही जश्न मनाया। भावना की बड़ी बहन कुंता देवी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि आज उनकी बहन ने एक बार फिर से देश-दुनिया में अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हमारी यही दुआ है कि बेटी भावना इसी तरह से आगे बढ़ती रहे और बुलंदियों पर पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।