फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhavna Thakur's entire family watched the match on a mobile phone in the fields and celebrated the victory.

मंडी: भावना ठाकुर के पूरे परिवार ने खेत में मोबाइल पर देखा फाइनल मुकाबला, मनाया जीत का जश्न

Sat, 26 Sep 2026 04:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 04:48 PM IST
सार

भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में लहसुन की बीजाई के लिए चले गए थे और काम के साथ मोबाइल फोन पर मैच का सीधा प्रसारण भी देख रहे थे। गांव के अन्य लोग भी खेतों में काम के साथ मैच देख रहे थे। 

विज्ञापन
Bhavna Thakur's entire family watched the match on a mobile phone in the fields and celebrated the victory.
महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

एक तरफ एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी की टीम फाइनल मुकाबला जीतने के लिए मैदान में पसीना बहा रही थी तो दूसरी तरफ उसी टीम की होनहार खिलाड़ी भावना ठाकुर का परिवार खेलों में लहसुन की बीजाई के लिए पसीना बहा रहा था। भावना ठाकुर के परिवार के सभी सदस्य सुबह ही खेतों में लहसुन की बीजाई के लिए चले गए थे और काम के साथ मोबाइल फोन पर मैच का सीधा प्रसारण भी देख रहे थे। गांव के अन्य लोग भी खेतों में काम के साथ मैच देख रहे थे। जैसे ही भारतीय टीम ने ईरान को शिकस्त देकर जीत हासिल की तो पूरा परिवार खेतों में ही खुशी से झूम उठा। भावना के पिता प्रेम सिंह खेतों में ही नाच उठे और पूरे परिवार ने वहीं पर ही जश्न मनाया।

विज्ञापन

भावना की बड़ी बहन कुंता देवी ने बताया कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है कि आज उनकी बहन ने एक बार फिर से देश-दुनिया में अपने क्षेत्र, जिला, प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। हमारी यही दुआ है कि बेटी भावना इसी तरह से आगे बढ़ती रहे और बुलंदियों पर पहुंचे। 27 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी भावना ठाकुर मूलतः गोहर उपमंडल के बैला गांव की रहने वाली हैं जोकि पंडोह के साथ लगता है। उनके पिता प्रेम सिंह किसान हैं जबकि माता दासी देवी गृहिणी हैं। भावना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उनकी सबसे बड़ी बहन कांता, उनसे छोटी पुष्पा और भाई दुनी चंद हैं। भावना की भाभी प्रोमिला देवी ने बताया कि भावना की कामयाबी पर पूरे परिवार और क्षेत्र को नाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एशियन गेम्स पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी सरकार, इनामी राशि दी जाएगी: सुक्खू
मंडी दौरे पर आए सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय कबड्डी टीम में शामिल रहीं हिमाचल की चारों बेटियों सहित पूरी टीम इंडिया को शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने जोगिंद्रनगर के सावन बरवाल को भी जीत के लिए बधाई दी। सीएम ने कहा कि हिमाचल पहुंचने पर सभी विजेताओं का स्वागत किया जाएगा और नियमों के तहत सभी को सरकार की तरफ से इनामी राशि राशि भी दी जाएगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed