फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CM sukhvinder Sukhu's major announcement: Govt employees to receive DA installment before Diwali

सीएम सुक्खू का बड़ा एलान: सरकारी कर्मचारियों को दिवाली से पहले मिलेगी डीए की किस्त, जानें बड़ी घोषणाएं

Sat, 26 Sep 2026 03:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, मंडी।
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 03:12 PM IST
सार

मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आ रही है और सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है। 

विज्ञापन
CM sukhvinder Sukhu's major announcement: Govt employees to receive DA installment before Diwali
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को दिवाली से पहले महंगाई भत्ते (डीए) की किस्त देने का एलान किया है। शनिवार को मंडी जिले के बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ कर्मचारी डीए की मांग कर रहे हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब पटरी पर आ रही है और सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि त्योहार के समय उन्हें राहत दी जाएगी और उम्मीद है कि उनकी दिवाली खुशी से मनेगी। कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार के रास्ते बंद कर अतिरिक्त राजस्व जुटाया है और इससे कर्मचारियों-पेंशनरों की देनदारियां पूरी करने में मदद मिली है। सरकार प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री के इस एलान से प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए की किस्त मिलने की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन

सुखी परिवार योजना के लिए बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री ने बल्ह के कंसा चाैक पर जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने गुरुकोठा में सीबीएसई स्कूल खोलने, जलशक्ति व बिजली विभाग का मंडल कार्यालय और डीएसपी कार्यालय स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही इलाके की सड़कों के सुधार के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि तुरंत स्वीकृत की। सीएम सुक्खू ने इस मौके पर एलान किया कि सरकार की मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना के लिए मनरेगा की एक दिन ही दिहाड़ी की शर्त को हटा दिया जाएगा। जिन परिवारों की वार्षिक आय 75 हजार तक होगी और उस परिवार में 21 वर्ष से कम आयु की एक से अधिक बेटियां होंगी, उन्हें आने वाले समय में मासिक 1500 रुपये दिए जाएंगे। इससे पहले बल्ह विधानसभा क्षेत्र के कंसा चौक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की जनसभा में भारी जनसमूह उमड़ा।  इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी, महिला, युवा तथा अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत एवं सम्मान किया।  सीएम ने जिला मंडी के नेरचौक में लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में  थ्री टेस्ला एमआरआई और टीसीसीसी का उद्घाटन और पीईटी सीटी स्कैन मशीन का शिलान्यास भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed