{"_id":"6ab745e1d1c9b9ecb202b848","slug":"video-two-smugglers-apprehended-in-ferozepur-while-arriving-to-collect-20-kg-of-heroin-delivered-via-drone-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर में ड्रोन से आई 32 किलो हेरोइन, लेने पहुंचे दो तस्कर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर में ड्रोन से आई 32 किलो हेरोइन, लेने पहुंचे दो तस्कर काबू
बीएसएफ और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई के दौरान सीमावर्ती गांव लंगेआना के नजदीक दो तस्करों को 20 किलो हेरोइन समेत गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से हेरोइन की यह खेप भारतीय सीमा में पहुंचाई गई थी। दोनों आरोपी ड्रोन के जरिए फेंकी गई हेरोइन की खेप को उठाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान बीएसएफ और एएनटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए उन्हें दबोच लिया। बरामद 20 किलो हेरोइन को सफेद रंग के प्लास्टिक के लिफाफे में लपेटा गया था और यह 20 पैकेटों में थी। एएनटीएफ की टीम पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके नेटवर्क से जुड़े अन्य साथियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी के इस नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं। वहीं बीएसएफ की बीओपी कस्सोके के नजदीक से बीएसएफ को 12 किलो हेरोइन बरामद हुई हैं। कुल 32 किलो हेरोइन बीएसएफ ने पकड़ी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।