Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Taxi union outraged over removal of taxis from the bypass and issuance of challans; warns of a state-wide agitation.
{"_id":"6ac4e273675003dfea095224","slug":"video-taxi-union-outraged-over-removal-of-taxis-from-the-bypass-and-issuance-of-challans-warns-of-a-state-wide-agitation-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: बाईपास से टैक्सियां हटाने और चालान पर भड़की टैक्सी यूनियन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: बाईपास से टैक्सियां हटाने और चालान पर भड़की टैक्सी यूनियन, प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी
मंडी शहर के बाईपास स्थित सकेती पुल के पास टैक्सियां हटाने और चालान करने की कार्रवाई से देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन भड़क गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि बिना वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था किए टैक्सी ऑपरेटरों पर कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हिमाचल भर के टैक्सी ऑपरेटरों को लामबंद कर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा। यूनियन के अनुसार टैक्सी ऑपरेटर पिछले करीब 25 वर्षों से सकेती पुल के पास अपने वाहन खड़े करते आ रहे हैं। हाल ही में यातायात पुलिस ने पार्किंग में खड़ी टैक्सियों को हटाने के निर्देश दिए और चालान भी किए जा रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों के सामने वाहन खड़े करने की समस्या पैदा हो गई है। यूनियन का कहना है कि मंडी शहर में पहले ही पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं है। ऐसे में लंबे समय से इस्तेमाल हो रही पार्किंग को हटाने से टैक्सी ऑपरेटरों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सचिव जीत सिंह ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रशासन पहले उचित वैकल्पिक पार्किंग उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं रुकी और मांगों पर गौर नहीं किया गया तो मंडी से शुरू होने वाली आवाज को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।