फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   RFSL team collects evidence; police piecing together links of the attack.

Mandi News: आरएफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य, हमले की कड़ियां जोड़ रही पुलिस

Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
RFSL team collects evidence; police piecing together links of the attack.
होटल संचालक पर हमले के मामले में घटनास्थल पर की जांच
विज्ञापन

डिजिटल पर न चलाएं...
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगवाईं में होटल संचालक रवि पर हुए जानलेवा हमले की जांच में आरएफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से एकत्र किए गए साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अब हमले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले में गिरफ्तार सातों आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि हमले में लोहे के पाइप का इस्तेमाल किया गया था। आरएफएसएल टीम की जांच में सामने आने वाले तथ्यों का आरोपियों के बयानों और अन्य साक्ष्यों से मिलान किया जाएगा। प्रारंभिक जांच में वारदात के पीछे दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश सामने आई है। आरोपी हरियाणा के रोहतक से घूमने-फिरने के लिए आए थे। पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते ही यह वारदात हुई। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से हमले की वजह, घटनाक्रम और उनकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाने के लिए हरियाणा पुलिस से भी रिकॉर्ड मांगा गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। उधर, एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed