फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Taxi union outraged over removal of taxis from the bypass and issuance of challans.

Mandi News: बाईपास से टैक्सियां हटाने और चालान पर भड़की टैक्सी यूनियन

Wed, 07 Oct 2026 01:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Taxi union outraged over removal of taxis from the bypass and issuance of challans.
वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था किए बिना कार्रवाई का विरोध
विज्ञापन

कहा- 25 वर्षों से सकेती पुल के पास खड़े किए जा रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी शहर के बाईपास स्थित सुकेती पुल के पास टैक्सियां हटाने और चालान करने की कार्रवाई से देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन भड़क गई है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि बिना वैकल्पिक पार्किंग व्यवस्था किए टैक्सी ऑपरेटरों पर कार्रवाई जारी रही तो आंदोलन किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो हिमाचलभर के टैक्सी ऑपरेटरों को लामबंद कर प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
यूनियन के अनुसार टैक्सी ऑपरेटर पिछले करीब 25 वर्षों से सकेती पुल के पास अपने वाहन खड़े करते आ रहे हैं। हाल ही में यातायात पुलिस ने पार्किंग में खड़ी टैक्सियों को हटाने के निर्देश दिए और चालान भी किए जा रहे हैं। इससे टैक्सी चालकों के सामने वाहन खड़े करने की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन

यूनियन का कहना है कि मंडी शहर में पहले ही पर्याप्त पार्किंग सुविधा नहीं है। ऐसे में लंबे समय से इस्तेमाल हो रही पार्किंग को हटाने से टैक्सी ऑपरेटरों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी। यूनियन पहले भी जिला प्रशासन के समक्ष स्थायी पार्किंग की मांग उठा चुकी है। वर्ष 2011 में भी वैकल्पिक पार्किंग को लेकर प्रशासन की ओर से आश्वासन और ड्राफ्ट तैयार किया गया था, लेकिन करीब 15 साल बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सचिव जीत सिंह ने कहा कि टैक्सी ऑपरेटर नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रशासन पहले उचित वैकल्पिक पार्किंग उपलब्ध करवाए। उन्होंने कहा कि कार्रवाई नहीं रुकी और मांगों पर गौर नहीं किया गया तो मंडी से शुरू होने वाली आवाज को प्रदेश स्तर तक ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed