Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Rashtriya Devbhumi Party took out a 'General Category Justice March' and raised slogans against the UGC.
{"_id":"6ac3bea73cce832b400ed173","slug":"video-mandi-rashtriya-devbhumi-party-took-out-a-general-category-justice-march-and-raised-slogans-against-the-ugc-2026-10-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने सामान्य वर्ग न्याय यात्रा निकाली, यूजीसी के विरोध में लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी: राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने सामान्य वर्ग न्याय यात्रा निकाली, यूजीसी के विरोध में लगाए नारे
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की ओर से सोमवार शाम मंडी शहर में सामान्य वर्ग यात्रा निकाली गई। मनाली से शुरू हुई यात्रा के मंडी पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने बाजार में मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के विरोध में नारे लगाए और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। शाम करीब 6:00 बजे मंडी बाजार में निकाले गए जुलूस में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान पार्टी नेता रमित सिंह ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य विभिन्न मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करना है। कार्यकर्ताओं ने यूजीसी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी की यह यात्रा दो अक्तूबर को मनाली से शुरू हुई है। यात्रा के तहत छह अक्तूबर को पधर और सात अक्तूबर को जोगिंद्रनगर में भी जुलूस निकालेगी। 22 अक्तूबर को शिमला में यात्रा का समापन प्रस्तावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।