Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi Jairam Thakur said The state government is not able to give a satisfactory answer even in the House on the disaster
{"_id":"68ab0dcbc7cb2d66930e8f90","slug":"video-mandi-jairam-thakur-said-the-state-government-is-not-able-to-give-a-satisfactory-answer-even-in-the-house-on-the-disaster-2025-08-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आपदा पर सदन में भी संतोषजनक जबाव नहीं दे पा रही प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आपदा पर सदन में भी संतोषजनक जबाव नहीं दे पा रही प्रदेश सरकार
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि प्रदेश में आई आपदा पर भी सरकार सदन में संतोषजनक जबाव नहीं दे पा रही, यह एक चिंताजनक विषय है। आज सराज विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले बालीचौकी उपमंडल के मुख्य बाजार में आपदा प्रभावितों से मिलने के बाद जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष की मांग पर सरकार ने सदन में आपदा पर चर्चा तो कर ली, लेकिन इस आपदा पर सरकार क्या कर रही है, उस पर कोई भी संतोषजनक जबाव किसी भी सदस्य को नहीं मिल पाया। प्रदेश सरकार यही नहीं बता पा रही कि आपदा से हुए नुकसान की भरपाई सरकार कैसे कर रही है। अभी तक कितनी मदद दी गई और भविष्य में किस तरह से और कब तक मदद दी जाएगी, इस बारे में सरकार ने कुछ नहीं बताया। सरकार की तरफ से सिर्फ मंत्री जगत सिंह नेगी के घटनाक्रम को लेकर ही वक्तव्य आते रहे जबकि वो घटनाक्रम उनकी अपने अडियल रवैये के कारण हुआ था। विपक्ष ने अब निर्णय लिया है कि जगत सिंह नेगी के किसी भी वक्तव्य को वे सदन में नहीं सुनेंगे और उस वक्त बाहर चले जाएंगे। इससे पूर्व जयराम ठाकुर ने बालीचौकी में आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और यहां हुए नुकसान का अधिकारियों सहित जायजा लिया। जयराम ठाकुर ने बताया कि 40 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं जबकि बाकी घरों को भी नुकसान पहुंचा है। यहां जमीन धंसने का सिलसिला 2023 से शुरू हुआ था। इस बार भी यहां जमीन धंसने के कारण काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उन्होंने आपदा प्रभावितों को चैक, राशन और अन्य जरूरी सामान की राहत सामग्री वितरित की और प्रभावितों को भविष्य में भी हरसंभव मदद का भरोसा दिलाय। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार से भी आपदा प्रभावितों के लिए जल्द से जल्द राहत देने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।