{"_id":"6ad1b872b52fc38715060d15","slug":"video-mandi-district-level-table-tennis-competition-october-17-18-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में कल से जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, विजेताओं को राज्य स्तर पर खेलने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में कल से जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, विजेताओं को राज्य स्तर पर खेलने का मौका
Ankesh Dogra
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:08 AM IST
Link Copied
मंडी में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता शनिवार, 17 अक्तूबर से शुरू होगी। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलने का मौका मिलेगा।
मंडी जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत राज वैद्य ने बताया कि प्रतियोगिता 17 और 18 अक्तूबर को पड्डल मैदान के साथ स्थित टेबल टेनिस हॉल में आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभावान खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के लिए प्रवेश प्रक्रिया 14 अक्तूबर तक पूरी कर ली गई है।
प्रतियोगिता के दौरान बालक, बालिका, पुरुष और महिला वर्ग की विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे। खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने का अवसर भी मिलेगा।
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है। दो दिनों तक चलने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।