{"_id":"6ad27d41943f8ea05e0eeca9","slug":"saraj-clinches-both-overall-trophies-with-11-gold-medals-mandi-news-c-90-1-mnd1018-217942-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 11 स्वर्ण पदकों के साथ दोनों ओवरऑल ट्रॉफियाें पर सराज का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 11 स्वर्ण पदकों के साथ दोनों ओवरऑल ट्रॉफियाें पर सराज का कब्जा
Sat, 17 Oct 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयीय कायाकिंग-कैनोइंग चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में शानदार प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। गोविंद सागर झील में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय कायाकिंग एवं कैनोइंग चैंपियनशिप में राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष और महिला वर्ग की दोनों ओवरऑल ट्रॉफियां अपने नाम कीं। सराज कॉलेज ने प्रतियोगिता में 11 स्वर्ण और एक रजत पदक जीते। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में पांच महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट, राजकीय महाविद्यालय कुल्लू, गायत्री कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर और राजकीय महाविद्यालय सराज लंबाथाच के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
समापन समारोह में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रामलाल ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफियां और पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. जया ठाकुर, आयोजन पर्यवेक्षक डॉ. लोकेश और आयोजन सचिव प्रो. रमेश चंद कटारिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग में कृष्ण कुमार चमके
पुरुष वर्ग की के-1 200 मीटर स्पर्धा में कृष्ण कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। के-1 500 मीटर में नरेंद्र कुमार और के-1 1000 मीटर में कृष्ण कुमार प्रथम रहे। के-2 200 मीटर में फिरोज और भूपेंद्र की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं, के-2 500 मीटर और के-2 1000 मीटर में चेतन और उदय कुमार की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
महिला खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम
महिला वर्ग की के-1 200 मीटर स्पर्धा में पवना और के-1 500 मीटर में पूनम कुमारी ने स्वर्ण पदक जीते। के-2 200 मीटर में हंसिका ठाकुर और निशा कुमारी की जोड़ी प्रथम रही। के-2 500 मीटर में पवना और पूनम कुमारी तथा के-2 1000 मीटर में हंसिका ठाकुर और निशा कुमारी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक हासिल किए। के-1 1000 मीटर में सराज कॉलेज की दिव्या चौहान ने रजत पदक जीता।