फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Basa College emerges as overall champion in inter-college boxing

Mandi News: अंतर कॉलेज बॉक्सिंग में बासा कॉलेज बना ऑलओवर चैंपियन

Sat, 17 Oct 2026 01:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Basa College emerges as overall champion in inter-college boxing
सुंदरनगर के एमएलएस एम कॉलेज में सीएससीए की नवनिवार्चित कार्यकारिणी शपथ लेते हुए। स्त्रोत:कॉलेज
पहली बार उतरी बासा कॉलेज की टीम ने जीते 6 स्वर्ण और 1 रजत पदक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर में आयोजित अंतर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में विभिन्न महाविद्यालयों से आए मुक्केबाजों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के बाल वर्ग में राजकीय डिग्री कॉलेज बासा (गोहर) की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी अपने नाम की।

पहली बार अंतर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने उतरी बासा कॉलेज की टीम के सभी 7 मुक्केबाजों ने पदक जीतकर इतिहास रचा। प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में विशाल ठाकुर (50 किलो), अंकुश ठाकुर (60 किलो), लक्ष्य सोलंकी (65 किलो), तुषार (70 किलो), हेमेंद्र प्रताप सिंह (75 किलो) और विनय (90 किलो) ने स्वर्ण पदक हासिल किए, जबकि अर्श शर्मा (90 किलो) ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। सभी विजेता खिलाड़ियों ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय कॉलेज प्रशासन तथा सनराइज बॉक्सिंग अकादमी जड़ोल के मुख्य कोच सूरज ठाकुर, कोच मीनाक्षी और कोच भूपेंद्र ठाकुर के कुशल मार्गदर्शन व प्रशिक्षण को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed