{"_id":"6ad27dde2a5d0145f700cf95","slug":"meena-sharma-wins-again-in-the-recount-her-vote-margin-increases-by-three-mandi-news-c-90-1-ssml1045-217973-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दोबारा मतगणना में भी मीना शर्मा की जीत, तीन वोट बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दोबारा मतगणना में भी मीना शर्मा की जीत, तीन वोट बढ़े
विज्ञापन
प्रतिद्वंद्वी की अपील पर एसडीएम कार्यालय बालीचौकी में हुई पुनर्गणना
संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। शील्ह मशोरा पंचायत में प्रधान पद के चुनाव की दोबारा मतगणना के बाद भी मीना शर्मा ने अपनी जीत बरकरार रखी है। पुनर्गणना में उनके तीन वोट बढ़ गए। प्रतिद्वंद्वी की ओर से चुनाव परिणाम को चुनौती देते हुए अपील किए जाने के बाद एसडीएम कार्यालय बालीचौकी में मतों की दोबारा गिनती करवाई गई। इसमें परिणाम मीना शर्मा के पक्ष में ही रहा।
मीना शर्मा पहले से ही शील्ह मशोरा पंचायत की प्रधान हैं। चुनाव परिणाम को लेकर उनके प्रतिद्वंद्वी ने एसडीएम बालीचौकी के समक्ष अपील दायर कर मतों की दोबारा गिनती करवाने की मांग की थी। इस अपील के बाद प्रशासन ने पुनर्गणना का निर्णय लिया। एसडीएम कार्यालय में प्रशासनिक निगरानी के बीच मतों की गिनती की गई। पुनर्गणना के दौरान मीना शर्मा के पक्ष में तीन वोट अधिक पाए गए। इसके बाद उनकी जीत एक बार फिर बरकरार रही।
जीत बरकरार रहने की सूचना मिलने पर मीना शर्मा के समर्थकों में खुशी का माहौल रहा। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई। मीना शर्मा ने जीत का श्रेय पंचायत की जनता के विश्वास और समर्थन को दिया। उन्होंने कहा कि वह पहले की तरह पंचायत के विकास कार्यों को ईमानदारी और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाती रहेंगी। उधर, खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) भूपेश चड्ढा ने बताया कि शील्ह मशोरा पंचायत में मतों की दोबारा गिनती करवाई गई है। इसमें पहले विजयी रही प्रत्याशी ने फिर से जीत हासिल की है। मीना देवी को पहले 316 मत प्राप्त हुए थे। जबकि उमा देवी को 296 मत हासिल हुए थे। दोबारा गणना पर मीना को तीन अधिक मत मिले और यह संख्या 319 हो गई। उधर, एसडीएम बालीचौकी विचित्र सिंह ने बताया कि नियमानुसार प्रक्रिया अमल पर लाई गई है।