{"_id":"6a8d584b8ea7d73521009cc1","slug":"video-mandi-bjym-protest-cm-effigy-burnt-sukhu-government-employment-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका; पुलिस से हुई छीनाझपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी में भाजयुमो का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला फूंका; पुलिस से हुई छीनाझपटी
Ankesh Dogra
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:24 PM IST
Link Copied
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के बीच मंडी में सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय में आयोजित प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पुतला फूंका। पुतला दहन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच उसे कब्जे में लेने को लेकर काफी देर तक धक्का-मुक्की और छीनाझपटी होती रही।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पुतले की आग बुझाने का प्रयास किया और उस पर पानी डाला। हालांकि, प्रदर्शनकारी दोबारा पुतले पर तेल डालकर आग तेज करने लगे। इसके चलते मौके पर कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाकर स्थिति को संभाला।
पुतला दहन के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मंडी शहर में आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं को रोजगार देने और विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की मांग उठाई।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष योगराज डोगरा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को हर साल एक लाख रोजगार देने समेत 10 गारंटियां देने का वादा किया था। उनके अनुसार, सरकार बनने के बाद इन वादों को अपेक्षित रूप से पूरा नहीं किया गया है और प्रदेश के युवा रोजगार के लिए परेशान हैं।
डोगरा ने कहा कि सरकार के कार्यकाल को लेकर जनता में नाराजगी बढ़ रही है और अब लोग चुनाव के दौरान किए गए वादों का हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने और चुनावी गारंटियों को पूरा करने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।