{"_id":"6aa52201bae508a46507e155","slug":"video-govt-high-school-banerdhi-emerges-as-overall-champion-at-the-33rd-block-level-sports-competition-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"धर्मपुर: 33वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बनेरढी ओवर ऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मपुर: 33वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उच्च विद्यालय बनेरढी ओवर ऑल चैंपियन
14 वर्ष से कम आयु वर्ग की 33वीं खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनेहड में हुआ। समापन समारोह की मुख्य अतिथि प्रधान ग्राम पंचायत तनेहड अर्चना देवी को स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार शर्मा की ओर से समृद्धि चिन्ह साल टोपी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उनके साथ उप प्रधान राकेश कटवाल, बीडीसी सदस्य अनिल कटवाल, राजेंद्र कटवाल, सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य इंदर सिंह स्थानीय विद्यालय का समस्त स्टाफ शारीरिक शिक्षक संजय कुमार, सीपन कुमार, टेकचंद, चमन, मीना देवी, विक्रांत, चंचल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। खो-खो में राजकीय उच्च विद्यालय बनेरड़ी विजेता रहा। योग में राजकीय उच्च विद्यालय बनेरढी विजेता रहा वॉलीबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तनेहड विजेता रहा। कबड्डी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडप विजेता बना। बैडमिंटन में डीपीएस धर्मपुर जीता। शतरंज में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संधोल ने जीत दर्ज की। मार्च पास्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरोटी विजेता बना। भाषण प्रतियोगिता में आर्यन भारद्वाज बनेरढी विजेता बना है। एकल गान में शिवम डीपीएस धर्मपुर प समूह गान में राजकीय उच्च विद्यालय रखेड़ा विजेता बना है। एकांकी में डीपीएस धर्मपुर ने बाजी मारी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।