{"_id":"6aa5a1c561a74735f00d4bac","slug":"spus-research-capabilities-will-now-be-visible-on-the-i-stem-portal-mandi-news-c-90-1-mnd1001-212991-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आई-स्टेम पोर्टल पर दिखेगी अब एसपीयू की शोध क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आई-स्टेम पोर्टल पर दिखेगी अब एसपीयू की शोध क्षमता
विज्ञापन
वैज्ञानिक, विश्लेषणात्मक शोध उपकरणों की मिलेगी जानकारी
डीन रिसर्च बने नोडल अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी
डिजिटल पर न चलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी की शोध सुविधाओं को अब आई-स्टेम पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। विश्वविद्यालय में आई-स्टेम की ऑनबोर्डिंग और इसके क्रियान्वयन की जिम्मेदारी डीन रिसर्च को सौंपी गई है।
आई-स्टेम पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय में उपलब्ध वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक शोध उपकरणों की जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी। इससे शोध सुविधाओं और उपकरणों का विवरण एक ही प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो सकेगा। नोडल अधिकारी संबंधित विभागों से आवश्यक जानकारी जुटाकर उसे पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ समय-समय पर अपडेट भी करवाएंगे।
आई-स्टेम से जुड़े कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए नोडल अधिकारी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों और कार्यालयों के साथ समन्वय करेंगे। वे पात्र वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक शोध उपकरणों का विवरण तैयार करने से लेकर पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं दर्ज करवाने तक की पूरी प्रक्रिया की निगरानी भी करेंगे।
विज्ञापन
यह पहल उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के तहत की जा रही है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि आई-स्टेम पोर्टल के माध्यम से विश्वविद्यालय में उपलब्ध वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक शोध उपकरणों की जानकारी व्यवस्थित रूप से उपलब्ध हो सकेगी। इससे शोधकर्ताओं को उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त करने में सुविधा होगी।