फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Dispute over booking of Gyan Post, anger among vendors

Mandi News: ज्ञान पोस्ट की बुकिंग को लेकर विवाद, विक्रेताओं में रोष

Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dispute over booking of Gyan Post, anger among vendors
दो माह से परेशानी आ रही सामने, दोगुना पैसा देकर रजिस्ट्री करने को बोल रहे डाक कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी मुख्य डाकघर में ज्ञान पोस्ट योजना के तहत पत्रिकाओं और ज्ञानवर्धक सामग्री की बुकिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय विक्रेताओं का आरोप है कि डाक विभाग के कर्मचारी इस रियायती सेवा के तहत सामग्री बुक करने से इन्कार कर रहे हैं।

नरेंद्र बुक डिपो के संचालक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि ज्ञान पोस्ट के तहत 5 किलोग्राम से कम वजन के एक तरफ से खुले पैकेट में मैगजीन और अध्ययन सामग्री कम दरों पर भेजी जा सकती है। दिल्ली से ज्ञान पोस्ट के जरिये मंडी पहुंची सामग्री को विभिन्न महाविद्यालयों में भेजने के लिए जब मंडी डाकघर से बुकिंग कराई गई तो कर्मचारियों ने इसे स्वीकार नहीं किया। उनका कहना है कि सामग्री रजिस्टर्ड पार्सल के रूप में ही भेजी जाएगी, जिसका खर्च ज्ञान पोस्ट से करीब दोगुना है। शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछले दो महीनों से उन्हें योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मामला ध्यान में आया है। ज्ञान पोस्ट के तहत व्यावसायिक सामग्री भेजने की अनुमति नहीं है। इस सेवा में कौन-कौन सी सामग्री भेजी जा सकती है, इसकी स्पष्ट सूची जल्द जारी की जाएगी। -संजय कुमार, मुख्य डाक अधीक्षक, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed