फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Several roads including Balichowki-Sudharani-Thachi remained closed due to rain

Mandi News: बारिश से बालीचौकी-सुधराणी-थाची सहित कई सड़कें बंद रहीं

Sun, 13 Sep 2026 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Several roads including Balichowki-Sudharani-Thachi remained closed due to rain
मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को रोजमर्रा की दिनचर्या में दिक्कतें आईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल में शनिवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच हुई भारी बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नालों का जलस्तर अचानक बढ़ गया। कई स्थानों पर भूस्खलन होने से प्रमुख सड़कें अवरुद्ध हो गईं। अचानक हुई इस मूसलाधार बारिश के चलते लोगों को रोजमर्रा की दिनचर्या में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बालीचौकी-सुधराणी-थाची सड़क कई स्थानों पर बंद हो गई, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा सुधराणी-थाटा सड़क, बालीचौकी-कांढा सड़क और बालीचौकी-शेगली मार्ग भी पूरी तरह अवरुद्ध हो गए। सड़कें बंद होने के कारण सुबह दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, दुकानदारों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बालीचौकी-कांढा सड़क पर फंसे कुछ स्थानीय लोगों ने खुद फावड़े उठाकर रास्ता साफ किया। उन्होंने अपनी स्कूटी और बाइक निकालने लायक रास्ता बनाया और गंतव्य तक पहुंचे। वहीं, लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी मशीनें मौके पर भेजकर सड़कों को बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि अधिकांश सड़कों को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने बताया कि उन्होंने संबंधित विभाग को सड़कों को जल्द से जल्द खुलवाने के कड़े निर्देश दिए हैं, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed