{"_id":"698b4cc7de9e7f47780d4888","slug":"video-evening-filled-with-classical-colours-with-applause-echoing-through-the-artistes-performances-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: शास्त्रीय रंग में रंगी शाम, कलाकारों के प्रदर्शन पर गूंजती रहीं तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: शास्त्रीय रंग में रंगी शाम, कलाकारों के प्रदर्शन पर गूंजती रहीं तालियां
मंडी जिला मुख्यालय की इंदिरा मार्केट के संकन गार्डन स्थित ओपन थियेटर में मंगलवार शाम पहली बार आयोजित शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन संध्या ने सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया। रंगीन रोशनियों के बीच घुंघरुओं की झंकार और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। स्थानीय एवं उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात शुक्ला शर्मा, सरोद वादक एवं संगीतज्ञ दीपक गौतम ने मंच पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संध्या को यादगार बना दिया।
संजय पुजारी ने संगीत से माहौल को सुरमय बनाया। ईशा कुमारी और विशेष सिंह की प्रस्तुतियों ने नृत्य और संगीत के रंग मंच पर बिखेरे। जितेंद्र के प्रदर्शन ने ऊर्जा का संचार किया। तपस नृत्य अकादमी की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उमा की नृत्य प्रस्तुति के साथ नरेश के गायन ने मधुरता घोली। संतोष गुप्ता ने नृत्य के जरिए सराहना बटोरी। हिमाचल के प्रथम पुरुष कथक स्नातक दिनेश गुप्ता की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा। उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि कला-संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन इस बार शहर के बीचोबीच संकन गार्डन में किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मनु गुप्ता (आईएएस प्रोबेशनर), उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, साहित्यकार दिनेश धर्मपाल, जगदीश कपूर, रूप उपाध्याय, उमेश गौतम, रुपेश्वरी शर्मा, चंपा शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।