JPSC-JSSC विवाद में नया मोड़: शिबू सोरेन के गांव से शुरू होगी 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा'; मुश्किल में सरकार
झारखंड में परीक्षा विवाद के बीच छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है। उन्होंने 24 अगस्त से शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकालने की घोषणा की है। चलिए बता रहे हैं देवेंद्र नाथ महतो ने इस बीच क्या-क्या कहा है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड में करीब एक माह से चला आ रहा परीक्षा विवाद सोरेन सरकार के लिए हर दिन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। सरकार किसी एक निर्णय पर पहुंचती है तो उसके सामने दूसरी नई चुनौती खड़ी हो जाती है। आंदोलनकारी छात्रों और विपक्षी दबाव से घिरी सरकार के लिए यह समय किसी बड़ी परीक्षा की घड़ी जैसा प्रतीत हो रहा है। अब फिर से झारखंड के छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो के ताजा बयान ने सरकार की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि 24 अगस्त 2026 से दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक आवास नेमरा, रामगढ़ से ‘भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा’ निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर छात्र पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं।
'छात्र परेशान और हताश हैं'
महतो ने कहा कि सरकार ने आंदोलन के दबाव में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए 45 परीक्षाओं पर कार्रवाई की और 22 परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया। लेकिन जब मामला न्यायालय पहुंचा तो इस फैसले पर रोक लगा दी गई। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि अब उन्हें सरकार की मंशा पर संदेह हो रहा है। इससे छात्र परेशान और हताश हैं तथा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- झारखंड: HEC को फिर मिलेगी रफ्तार? संसदीय समिति ने सीएम सोरेन से की मुलाकात, पुनरुद्धार की संभावनाओं पर मंथन
इसलिए आंदोलन को और व्यापक रूप देने के लिए भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 सितंबर को होने वाली अगली सुनवाई में यदि सरकार मजबूती से अपना पक्ष नहीं रखती है, तो इसके बाद मुख्यमंत्री आवास का घेराव और चक्का जाम किया जाएगा।