{"_id":"698afce804087d9e1901a2d1","slug":"video-ayathhaya-ma-daema-na-kalkatarata-ka-kaya-narakashhanae-tha-hathayata-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, दी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में डीएम ने कलेक्ट्रेट का किया निरीक्षण, दी हिदायत
अयोध्या में मंगलवार को जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने कलेक्ट्रेट परिसर का वार्षिक निरीक्षण किया और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव तथा आमजन को मिलने वाली सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे सुंदरीकरण कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली और गुणवत्ता बनाए रखते हुए शेष कार्य दो दिन के भीतर पूरा करने को कहा। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालयों में आने वाले फरियादियों को अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े और शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमित भट्ट सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।